मेरा समुद्र तट मेरी जवाबदारी, मनसे नेता अमित ठाकरे का सफाई अभियान

मेरा समुद्र तट मेरी जवाबदारी, मनसे नेता अमित ठाकरे का सफाई अभियान

गणपति विसर्जन के बाद गणेश प्रतिमाओं के अवशेषों को एकत्रित कर मनपा प्रशाशन को सौंपेगी मनसे। मुंबई समेत राज्य के 13 किनारों पर होगा सफाई अभियान

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

मुंबई : अनंत चतुर्दशी के दिन, मुंबई और कोंकण के हजारों सार्वजनिक समूह और गणेश भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ समुद्र में गणेश की मूर्तियों का विसर्जन करते हैं, लेकिन अगले ही दिन, कई मूर्तियां और मूर्तियों के अवशेष ज्वार की लहरों के चलते समुद्र तट पर जाते हैं। अपने प्रिय गणपति की मूर्ति के विक्षिप्त अवशेषों को देखकर हर कोई परेशान है जाता है। गणेश भक्तों की भावनाओं को समझते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता और महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित ठाकरे अनंत चतुर्दशी के अगले दिन यानी शनिवार 10 सितंबर को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक समुद्र किनारों पर मेरा समुद्र किनारा, मेरी जवाबदारी नमक सफाई अभियान को चलाने जा रहे हैं।

यह अभियान मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में कुल 13 समुद्र किनारों पर एकसाथ चलाया जाएगा जिसमें सैकड़ों मनसे कार्यकर्ता और कॉलेज के छात्र हिस्सा लेंगे।

गिरगांव, दादर, माहिम, बांद्रा, जुहू, वर्सोवा, मुंबई में अक्सा समुद्र तटों, उरण, वरसोली, नगांव, अलीबाग, रायगढ़ जिले के मुरुड समुद्र किनारों और रत्नागिरी जिले के मांडवी समुद्र तट पर महाराष्ट्र नवनिर्माण पर्यावरण सेना द्वारा समुद्र तट की सफाई अभियान को चलाया जाएगा। किनारों पर स्वच्छता अभियान में खुद अमित ठाकरे सक्रिय भागीदारी करेंगे। मनसे के पदाधिकारी समुद्र के किनारे रेत में पड़ी गणेश प्रतिमाओं और निर्मल्य के अवशेषों को एकत्र कर महानगर पालिका प्रशासन को सौंपेंगे।

अमित ठाकरे के नेतृत्व में मनसे ने समुद्र तट को साफ करने की पहल की है। शनिवार की सुबह मुंबई के 7 समुद्र तटों और राज्य के कुल 13 समुद्र तटों पर मनसे का विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

पिछले साल 11 दिसंबर, 2021 को अमित ठाकरे के नेतृत्व में कोंकण के 40 समुद्र तटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया था। उसके बाद अमित ठाकरे की अवधारणा के तहत मनसे कार्यकर्ता हर महीने विभिन्न समुद्र तटों पर सफाई अभियान चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस महानगर न्यूज़पेपर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 7400225100,8976727100
%d bloggers like this: