
भाजपा नेताओं के बाद अब, मुख्यमंत्री की राज ठाकरे से मुलाकात
राज ठाकरे से शिवतीर्थ पर मिले एकनाथ शिंदे, गणपति दर्शन का दिया हवाला। रणनीतिकारों की दृष्टि से मनपा चुनावों को लेकर चर्चा
योगेश पाण्डेय – संवाददाता
मुंबई : एक तरफ मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से भाजपा नेताओं की लगातार मुलाकात से यह तो साबित हो ही गया है की मनसे और भाजपा दिन ब दिन करीब होते नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में नया अध्याय जोड़ा है राज्य की सत्ता में गठबंधन के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने। अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज ठाकरे से मुलाकात करने उनके दादर स्थित शिवतीर्थ आवास पर गणपति बप्पा के दर् मौके पर है, लेकिन राजनीतिक गलियारों की मुलाकात पर पैनी नजर रही।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दोपहर राज ठाकरे के आवास पर गणपति के दर्शन करने पहुंचे। पिछले कुछ दिनों में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व मंत्री विनोद तावड़े ने राज ठाकरे से मुलाकात की है। इसलिए मनसे-भाजपा की नजदीकियों की चर्चा जोरों पर चल रही है। हिंदुत्व के मुद्दे पर अब सबका ध्यान इस बात पर है कि क्या भाजपा, शिवसेना के शिंदे समूह और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नाम की तीन पार्टियों के बीच गठबंधन होगा।
हाल ही में राज ठाकरे शिवतीर्थ निवास में शिफ्ट हुए थे। उनके इस नए भवन में गणपति बप्पा का आगमन हुआ है। राज ठाकरे हाल ही में दादा भी बने हैं, साथ ही वह एक बड़ी सर्जरी से भी उबर रहे हैं। राज ठाकरे ने हाल ही में हिंदुत्व के रुख पर प्रकाश डाला है। मनसे भी एक नया नारा लेकर आई है ‘मैं हिंदवी रक्षक, मैं महाराष्ट्र सेवक’। मराठी पर फोकस करने वाले राज ठाकरे ने हिंदुत्व के मुद्दे को इस साल मनसे के नारे में शामिल किया है।
राज ठाकरे का एक नया पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि अब भारत भारत नहीं हिंदुस्तान है। राज ठाकरे को हिंदू राष्ट्र के निर्माण के लिए एक हिंदू जननायक के रूप में वर्णित किया गया है। तो मनसे का नया नारा है ‘मैं हिंदवी रक्षक, मैं महाराष्ट्र सेवक’।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना उन मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है जो कांग्रेस-राष्ट्रवादी पार्टी के साथ गठबंधन के कारण शिवसेना से अलग हो गए हैं, लेकिन उनके भाजपा में जाने की संभावना कहीं नजर नहीं आ रही है।