अहमदाबाद का तड़ीपार बना मुंबई पुलिस का सिरदर्द

अहमदाबाद का तड़ीपार बना मुंबई पुलिस का सिरदर्द

रात को मुंबई में सेंधमारी कर बस से अहमदाबाद भाग जाता था आरोपी। कड़ी मशक्कत के बाद बोरीवली पुलिस ने किया गिरफ्तार

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – बोरीवली पुलिस ने अहमदाबाद से प्रत्यर्पित कर मुंबई से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी का नाम अजीत पिल्ले है और उसके खिलाफ मुंबई और अहमदाबाद के विभिन्न थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने अजित की गिरफ्तारी से मुंबई में चोरी के कई मामले सुलझने की संभावना व्यक्त की है।

पिछले कुछ दिनों में उत्तरी मुंबई में रात में चोरी की घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसलिए पुलिस ने इन अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया था। जब यह अभियान चल ही रहा था कि बोरीवली थाने के सब-इंस्पेक्टर इंद्रजीत पाटिल और अन्य पुलिस टीम ने गश्त करते हुए अजीत पिल्ले को हिरासत में ले लिया। जांच से पता चला कि वह एक अपराधी था जिसका पहले से जबरन चोरी, सेंधमारी का इतिहास रहा है।

अजीत गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उसके बढ़ते अपराधों को गंभीरता से लेते हुए उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई। वह अहमदाबाद से तड़ीपार होने के बाद बस से मुंबई आया करता था। वह देर रात तक ऑटो रिक्शे में घूमकर घरों में घरों में सेंधमारी करता था, उसके बाद वह फिर से बस से ही अहमदाबाद चला जाता था। रिक्शा का किराया नहीं देने के कारण उसने कुछ दिन पहले मलाड से एक दोपहिया वाहन चुरा लिया था। वह इस बाइक का इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने के लिए किया करता था। चोरी की एक घटनांको अंजाम देने के बाद उसने बोरीवली में बाइक खड़ी की और अहमदाबाद जाने की फिराक में था। अजित के कबूलनामे के बाद बोरीवली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस महानगर न्यूज़पेपर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 7400225100,8976727100
%d bloggers like this: