
कल्याण-तलोजा मेट्रो मार्ग परियोजना में तेजी लाने की मांग
कल्याण के सांसद डा.श्रीकांत शिंदे ने की पहल
कल्याण-तलोजा के बीच 17 स्टेशनों का समावेश
एसएन दुबे
कल्याण- कल्याण-तलोजा मेट्रो मार्ग परियोजना में तेजी लाने की मांग कल्याण के सांसद डा.श्रीकांत शिंदे ने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की है। इस योजना के पूरा हो जाने से ठाणे,भिवंडी-कल्याण और तलोजा एक साथ जुड़ जाएगा और इसका लाभ शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण अंचल के लोगों को भी मिलेगा। बतादें कि मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के माध्यम से मुंबई और उससे जुड़े उपनगरों में मेट्रो रेल परियोजना को क्रियान्वित किया जा रहा है। जिन जगहों पर मेट्रो की सुरुआत हो गई है वहां दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिल रहा है। सांसद डा.श्रीकांत शिंदे ने कहा कि ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो मार्ग का विस्तारित भाग कल्याण-डोंबिवली-तलोजा (मेट्रो 12) मार्ग को मंजूरी मिल गई है। मंजूर विस्तारित मार्ग कल्याण-डोंबिवली-तलोजा में तेजी लाने की मांग करते हुए सांसद शिंदे ने कहा कि 20.75 किलोमीटर के इस मार्ग में 17 स्टेशनों का नियोजन किया गया है। इसकी शुरुआत कल्याण कृषि उतपन्न बाजार समिति से होगा और मानपाड़ा होकर कल्याण ग्रामीण भाग से होते हुए तलोजा तक जाएगी। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि उक्त मार्ग को शुरू करने के लिए राज्य सरकार उचित निर्देश जारी कर जल्द से जल्द मेट्रो मार्ग परियोजना की शुरुआत करे।