
शिवशांती प्रतिष्ठान द्वारा तिरंगा एवं पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन
अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर्यावरण का संदेश
एसएन दुबे
कल्याण- भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसकी तहत आज शिवशांती प्रतिष्ठान द्वारा वृक्षारोपण तथा तिरंगा व पर्यावरण जागरूकता रैली ठाणे के न्यू होरीजोंन स्कूल आनंदनगर से वाघबिल नाके तक कि गई। साथ ही ठाणे के येऊर हिल्स में 40 पौधरोपण किए गए। कार्यक्रम में सहायक पुलिस निरीक्षक वनवाने ने पौधा रोपण कर रैली की शुरुआत की। शिवशांती प्रतिष्ठान के संस्थापक-अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सभी को संस्था के उद्देश्य को बताया तथा उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम ठाकुर, समाजसेवक प्रयत्न मनेरा, समाजसेवक विक्की तांडेल, पं राममिलन शुक्ला शास्त्री, संपादक धर्मेंद्र उपाध्याय, रवि सिंह, अनिता विश्वकर्मा, रविन्द्र अय्यर, आशीष सिंह, राकेश यादव, माखनलाल किंगर, मालती यादव, शिवदत्त व अन्य शिवशांती प्रतिष्ठान तथा सभी रहिवासियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।