माथुर वैश्य शाखा सभा की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज

माथुर वैश्य शाखा सभा की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज

गीत-संगीत एवं नृत्य के अलावा कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

एसएन दुबे

कल्याण- माथुर वैश्य शाखा सभा महाराष्ट्र एवं ठाणे सेंट्रल महिला मंडल की ओर से कल्याण के मुरबाड़ रोड़ स्थित ब्राम्हण सोसाइटी हाल में पहली बार “हरियाली तीज” धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल की प्रमुख सुमित्रा गुप्ता (सखी) के अलावा कीर्ति गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, साधना गुप्ता, संध्या गुप्ता, गृतिका गुप्ता, शिखा गुप्ता, तरंग गुप्ता, वंदना गुप्ता, राजरानी गुप्ता, सुधा गुप्ता, उमा गुप्ता, नेहा गुप्ता, अर्पणा गुप्ता, निधि गुप्ता, हर्दिका गुप्ता, मोनिका गुप्ता, प्रविता गुप्ता, कल्याण से अंजना गुप्ता और संगीता गुप्ता सहित समाज की तमाम महिलाएं मौजूद थीं।समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर भारतीय समाज की प्रतिनिधि एवं ठाणे बीजेपी महिला मोर्चा की प्रमुख नीरजा मिश्रा का सम्मान किया गया। महाराष्ट्र मंडल की प्रमुख सुमित्रा गुप्ता ने हल्दी कुंकू के साथ फूलों की वर्षा कर महिलाओं का स्वागत किया। हरियाली तीज की खास बात यह रही कि सभी महिलाओं को हरे-भरे परिधान में देखा गया। कार्यक्रम की सुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, इश प्रार्थना और शंखनाद से किया गया। समारोह में नृत्य एवं गीत-संगीत के अलावा कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें काफी उत्साह देखा गया। संस्था की ओर से सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप हरियाली तीज भेंट की गई। साथ ही “हरियाली तीज क्वीन” का सम्मान स्वाति गुप्ता को प्रदान किया गया और राष्ट्र गीत के साथ कार्यक्रम समपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस महानगर न्यूज़पेपर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 7400225100,8976727100
%d bloggers like this: