
महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 17 अगस्त से, आज कैबिनेट विस्तार की संभावना
मुख्यमंत्री के निजी आवास पर उपमुख्यमंत्री की बैठक, पहले चरण में 11 मंत्रियों की सपथ विधि का कार्यक्रम तय
योगेश पाण्डेय – संवाददाता
मुंबई – राज्य की नई शिंदे – फडणवीस सरकार बनने के लगभग डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है। हालांकि, अब समय आ गया है कि कैबिनेट का विस्तार किया जाए और उम्मीद जताई जा रही है कि आज कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। इस विस्तार के निलंबन के चलते विधानमंडल का मानसून सत्र नहीं हो पा रहा है। हालांकि अब राजनीतिक गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है और 17 अगस्त से महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत होगी।
विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान छुट्टी पर गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस संबंध में एक आदेश महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय द्वारा जारी किया गया है। जैसा कि सत्र शुरू होने जा रहा है, इस दौरान विधानमंडल सचिवालय का कार्यालय खुला रहेगा। साथ ही इस दौरान कार्यालय में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।
राज्य के कैबिनेट विस्तार के लिए शिंदे-फडणवीस सरकार की व्यापक रूप से आलोचना हो रही है, महाराष्ट्र में नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा? यह सवाल कई राजनीतिक दलों से लेकर अब आम लोगों तक के जेहन में आ रहा है। अंततः अब यह भविष्यवाणी की गई है कि कल मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। कैबिनेट विस्तार के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित निजी ‘नंदनवन’ आवास का दौरा किया और एक बैठक की। शिंदे और फडणवीस के बीच करीब दो घंटे तक बातचित चली। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज यानी मंगलवार को मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि पहले चरण में आज सुबह 11 बजे कुछ मंत्री शपथ लेंगे।