
शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पति का घर छोड़ प्लेटफार्म पर गुजर-बसर कर रही थी महिला
एसएन दुबे
कल्याण- आशियाना की एवज में प्लेटफार्म पर गुजर-बसर करने वाली एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम राहुल देवराम बोरड़कर एवं गुड्डू उर्फ सिद्धेश बताया जा रहा है जो कल्याण पूर्व के रहने वाले हैं। कोलसेवाड़ी पुलिस के अनुसार घरेलू कारणों की वजह से महिला ने पति का घर छोड़कर स्टेशन पर रह रही थी। इस दौरान आरोपियों से पहचान हुई। उसके बाद शादी का लालच देकर आरोपी उसे कल्याण पूर्व स्थित करपेवाड़ी एक घर में ले गए और बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला प्रेगनेंट हो गई तो उसे हटाने के लिए आरोपियों ने मारपीट की और धमकी भी दिया। अंत में उसने कोलसेवाड़ी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद राहुल देवराम बोरड़कर तथा गुड्डू उर्फ सिद्धेश को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।