
अमेरिका में सुष्मिता सिंह को राष्ट्रीय पोशाक के लिए सर्वश्रेष्ठ चुना गया
मिस युनाइटेड कंटेंस 2022 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व
जीत चुकी हैं मिस इंडिया का खिताब
एसएन दुबे
कल्याण- इक्वाडोर में आयोजित अमेरिका की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता “मिस युनाइटेड कंटेंस 2022” में हिस्सा लेने गई मिस इंडिया की खिताब जीत चुकी सुष्मिता सिंह को राष्ट्रीय पोशाक के लिए सर्वश्रेष्ठ चुना गया। इसके लिए उन्हें रोमानिया की मानद काउंसिल द्वारा सम्मानित किया गया। सुष्मिता सिंह मुंबई के कल्याण शहर की रहने वाली हैं और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर देश का नाम रोशन किया है। भारतीय राष्ट्रीय पोशाक इंटरनेशनल पेजेंट मेंटर और फैशन डिजाइनर मेल्विन नोरोन्हा द्वारा डिजाइन किया गया था। मिस इंडिया की गरिमा से विभूषित सुष्मिता सिंह ने 2 बेटियों को गोद भी लिया है। बताया जाता है कि राष्ट्रीय पोशाक सिल्हूट राष्ट्रीय ध्वज की रंगों में बनाया गया था जिसे भारतीय लहंगा कहते हैं। जिसे हस्तशिल्पकार हाथों से कढ़ाई करके बनाते हैं। राष्ट्रीय पोशाक के लिए सर्वश्रेष्ठ चुनी गई सुष्मिता सिंह ने कहा कि भारत के लिए “मिस युनाइटेड कंटेंट्स 2022” का खिताब बहुत जरूरी है और इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी।