
ब्लेड से वार कर गुंडों ने किया महिला को घायल
सड़क पर खड़ी महिला से जबरन मांग रहे थे पैसे
पुलिस ने किया दोनों गुंडों को गिरफ्तार
एसएन दुबे
कल्याण – पैसा देने से इन्कार करने पर दो गुंडों ने एक महिला के उपर ब्लेड से वार कर उसे घायल कर दिया। इस मामले में महात्मा फुले पुलिस ने मुख्य आरोपी ख़्वाजा शेख सहित उसके साथी रहीम शेख को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि स्टेशन के आसपास एक महिला खड़ी थी। उसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे और 200 रुपए की डिमांड की। सड़क पर खड़ी महिला ने पैसा देने से इनकार कर दिया और अपने एक रिलेटिव को फोन कर घटना की जानकारी दी। ख़्वाजा शेख और रहीम शेख नामक दोनों गुंडे जबदस्ती पर उतर आए। अंत में महिला के रिलेटिव को आता देख गुंडों ने महिला और उसके रिश्तेदार पर ब्लेड से वार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और कुछ ही देर में दोनों गुंडों को गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच महात्मा फुले पुलिस कर रही है।