महाराष्ट्र में नई सरकार बनने पर भिवंडी भाजपा कार्यालय में जश्न

महाराष्ट्र में नई सरकार बनने पर भिवंडी भाजपा कार्यालय में जश्न

भिवंडी – महाराष्ट्र राज्य में सत्ता परिवर्तन करके भाजपा की मदद से नई सरकार का गठन किया गया, जिसमें शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री तथा भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को उप मुख्यमंत्री बनाया गया। इस के संदर्भ में भिवंडी भाजपा मुख्य कार्यालय पर भिवंडी भाजपा शहर जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ढोल ताशा की धुन पर लोगों में मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भिवंडी शहर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने कहा कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा मन दिखाते हुए शिवसेना को मुख्यमंत्री पद सौंपा। इस बार ठाणे जिले को पहली बार मुख्यमंत्री पद का गौरव प्राप्त हुआ है, जिससे महाराष्ट्र राज्य में विकास की नई शुरुआत होगी ।इस कार्यक्रम में पार्टी महासचिव राजू गाजेंगी, महाराष्ट्र प्रदेश सदस्य कल्पना शर्मा, उपाध्यक्ष शत्वशीला जाधव, जिला महिला अध्यक्ष ममता परमानी, उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, बिहार प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक झा, दक्षिण भारतीय मोर्चा अध्यक्ष मोहन कोंडा, सचिव बालमुकुंद शुक्ला, जिला प्रसिद्धी प्रमुख पी डी यादव, मंगेश यादव, कृष्णा हलवाई, राकेश सिंह, उदयराज सिंह, अजय राय, अंबिका पांडे, नंदन गुप्ता, डिंपल व्यास, शालिनी किल्जे, रमा बोद्दुल, शशिकला तिवारी, उदित शल्या, हिरालाल कोरे, कोशल्या जायसवाल, मनीष मिश्रा, आदींची उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस महानगर न्यूज़पेपर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 7400225100,8976727100
%d bloggers like this: