
नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिबिर संपन्न
वसई। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री नरसिंह के. दुबे चॅरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा शनिवार दिनांक 2 जुलै 2022 को आयोजित रक्तदान शिबीर में महाविद्यालय के अध्यापक, विद्यार्थी, अध्यापकेतर कर्मचारी एवं नालासोपारा – वसई परिसर की जनता ने रक्तदान किया। शिबीर का मार्गदर्शन महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर ओमप्रकाश दुबे, संस्था की विश्वस्त डॉक्टर ऋजुता दुबे एवं प्राचार्या डॉक्टर हेमलता शेंडे ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सरिता पासी, सह अधिकारी डॉक्टर सचिन कुडमते, डॉक्टर राहुल सोनकांबळे ने शिबीर का संयोजन किया।