
नौकरी की तलाश में बिहार से मुंबई आया युवक पहुंचा हवालात, पवन एक्सप्रेस की घटना..
इसे कहते हैं लालच बुरी बला है..
एसएन दुबे
कल्याण- कहते हैं लालच बहुत बुरा चीज है। जी-हां, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे युवक की जो नौकरी की तलाश में बिहार से मुंबई आ रहा था, लेकिन उसकी एक छोटी सी गलती उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। घटना रविवार की है। पवन एक्सप्रेस से शबनम खातून नामक एक महिला अपने बच्चों के साथ मुंबई आ रही थी। शबनम अपना मोबाइल फोन बच्चे को देकर सो गई। उसी बोगी में आदर्श कुमार नामक एक युवक भी यात्रा कर रहा था। आदर्श नौकरी की तलाश में पहली बार मुंबई आया है। कल्याण में उतरने से पहले उसकी नीयत बदल गई और लालच में आकर उसने मोबाइल फोन चुरा लिया। कुर्ला टर्मिनस पहुचने के बाद शबनम खातून को पता चला कि उसका मोबाइल गायब है। वह वापस कल्याण आई और लोहमार्ग थाने में शिकायत की। लोहमार्ग थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वाल्मीक शार्दुल ने जांच की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक पंढरी कांदे की टीम को सुपुर्द किया। सीसीटीवी पुटेज के माध्यम से पुलिस ने जांच-पड़ताल सुरु किया और 5 घन्टे के भीतर आरोपी आदर्श कुमार को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस निरीक्षक पंढरी कांदे ने बताया कि दोनों एक ही बोगी में यात्रा कर रहे थे। मोबाइल फोन बच्ची के हाथ में था और महिला सोई हुई थी। उक्त महिला को सोया देखकर आदर्श ने मोबाइल फोन चुरा लिया और उतरने के बाद चला गया। शिकायत के बाद मोबाइल को ट्रेस किया गया और सीसीटीवी के जरिए पहचानने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।