
91 वर्षीय दादी अम्मा ने मुस्कुराते हुए लगवाया टीका….
डीके फ्लैग फाउंडेशन एवं वायएमसी का संयुक्त पहल…
एसएन दुबे
कल्याण- रक्षाबंधन के दिन उम्र की आखिरी पड़ाव में 91 वर्षीय अलेयम्म मटाई नामक बुजुर्ग महिला ने जब टीका लगवाया तो उनके चेहरे पर मुस्कान देखी गई। दादी अम्मा की मुस्कान देखकर परिजन भी काफी खुश नजर आए। बतादें कि डी.के.फ्लैग फाउंडेश एवं वायएमसी के संयुक्त तत्वावधान में अंबरनाथ पश्चिम के बेतलचर्च में टीकाकरण अभियान का आयोजन किया था,जिसका लाभ 650 लोगों ने लिया। डी.के.फ्लैग फाउंडेशन नामक संस्था के संचालक डा.राकेश बक्षी ने बताया कि संस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों की मदद की गई है जिसमें आधा खर्च फाउंडेशन की ओर से किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था आगे भी लोगों की मदद करती रहेगी। एक दिन में इतने बड़े पैमाने पर टीकाकरण करना बड़ी मुश्किल काम है। उसमें भी बड़े बुजुर्गों के लिए खास ख़याल रखना सराहनीय कार्य है। टीकाकरण अभियान में 91 वर्षीय अलेयम्म मटाई (दादी अम्मा) के अतिरिक्त अन्य साढ़े लोगों ने लाभ लिया।