
केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील के काफिले पर एक दर्जन मुकदमा दर्ज, कोविड नियमों का उल्लंघन कर भींड़ जुटाने का मामला..
महाराष्ट्र में कोरोना फैला तो जन आशीर्वाद यात्रा निकालने वाले मंत्री जवाबदार- गोपाल लांडगे
एसएन दुबे
कल्याण- नव नियुक्त केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल पाटील के जन आशीर्वाद यात्रा में भारी भींड़ जुटाने को लेकर कल्याण सहित ठाणे जिले में कुल 12 मामले दर्ज किए गए हैं। बतादें कि राजनीतिक बिसाद बिछाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा 16 अगस्त से 20 अगस्त 2021 तक जिले भर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाला गया था। यात्रा के दौरान जगह-जगह काफी भींड़ जमा हुई थी और कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। यात्रा के समाप्ति तक जिले के विभिन्न थानों में एक दर्ज मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील ने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि ये सब राज्य सरकार की दबाव में किया जा रहा है। वहीं शिवसेना के कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे ने कहा कि भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के नाम पर महाराष्ट्र की जनता को मौत के मुंह में ढकेल रही है। यदि फिर से महाराष्ट्र में कोरोना फैला तो इसका जवाबदार जन आशीर्वाद यात्रा निकालने वाले भाजपा के मंत्री होंगे। लांडगे ने साफ शब्दों में कहा कि कोविड नियमावली (निर्बंध) सबको पता है भाजपाई अंगूठा छाप थोड़ी हैं? पुलिस के अनुसार कल्याण के महात्मा फुले, खड़गपाडा, कोलसेवाड़ी और डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन को मिलाकर 4 मामले दर्ज किए गए हैं। उसी तरह भिवंडी के शांतिनगर, कोनगांव, नारपोली एवं भिवंडी शहर तथा निजामपुर थाने को मिलाकर 5 मामले दर्ज किए गए हैं। कल्याण ग्रामीण भाग के टिटवाला और उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में एक-एक मामलों के अलावा ठाणे के कोपरी पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है जहां से पाटील के जन आशीर्वाद यात्रा की सुरुआत हुई थी।