
शादी में बचे हुए पैसों से गरीबों का मुफ्त टीकाकरण…
भाजपा विधायक गणपत गायकवाड का सराहनीय कार्य..
एसएन दुबे
कल्याण- कल्याण पूर्व के तिसाई हाउस में पहले दिन हजारो लोगों को मुफ्त में टीका दिया गया। कल्याण पूर्व के भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने अपने बेटे का विवाह समारोह सादे तरीके से मनाकर पैसों की बचत की थी। जिसे नागरिकों के टीकाकरण के लिए उपयोग किया गया। बताया जाता है कि कल्याण पूर्व के भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने अपने बेटे की शादी का खर्चा कमकर बचे हुए पैसों से गरीबों के लिए तीन दिवसीय नि:शुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है। टीकाकरण अभियान में नेत्रहीन, अपंग, विधवा महिलाएं, रिक्शा चालक और विधानसभा क्षेत्र के तमाम जरूरतमंद लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भाजपा के ब्लाक अध्यक्ष संजय मोरे, नगरसेवक अभिमन्यु गायकवाड तथा नगरसेवक एवं भवन निर्माता मनोज राय सहित तमाम लोग मौजूद थे। मुफ्त टीकाकरण अभियान काफी तेजगति से चलाया जा रहा है जिसमें तीन दिन के भीतर 2,000 लोगों का टीकाकरण करने का संकल्प लिया गया है।