
55 वां एम्बुलेंस डोनेट कर देश का पहला सांसद बने शिंदे…
डा.श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन की पहल…
एसएन दुबे
कल्याण- देश के युवा सांसद डा.श्रीकांत शिंदे पहले ऐसे व्यक्ति हैं जो फाउंडेशन की ओर से अब तक 55 एम्बुलेंस डोनेट कर चुके हैं। हाल ही में आषाढ़ी एकादशी के दिन पंढरपुर के विठ्ठल मंदिर में वारकरी समाज की सेवा के लिए विठ्ठल रुक्मणि मंदिर समिति को 55 वां एम्बुलेंस समर्पित किया, जिसका लोकापर्ण राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने किया। बतादें कि इसके पहले कोरोना महामारी के दौरान डा.श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन कल्याण की ओर छत्रपति शंभाजी राजे फाउंडेशन कोल्हापुर को सुसज्जित एम्बुलेंस भेंट किया गया था। फाउंडेशन द्वारा ठाणे, कल्याण, उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर और कोल्हापुर आदि क्षेत्र को मिलाकर 54 एम्बुलेंस वितरित किया जा चुका था। एकादशी के दिन पंढरपुर के विठ्ठल मंदिर ट्रस्ट को समर्पित किया गया यह 55 वां एम्बुलेंस है। बताया जाता है कि डा.श्रीकांत शिंदे देश के पहले सांसद हैं जिन्होंने अब तक 55 एम्बुलेंस डोनेट किया है। शिवसेना नेता एवं कल्याण के पूर्व मेयर रमेश जाधव ने कहा कि अब तक देश में किसी सांसद ने इतना एम्बुलेंस डोनेट नहीं किया है जितना कल्याण के सांसद डा.श्रीकांत शिंदे ने किया है। जाधव ने कहा कि सम्पूर्ण महाराष्ट्र में ऐसा सांसद होना चाहिए जो अपने लोकसभा क्षेत्र के बाहर जाकर जनमानस की सेवा करता हो। बतादें कि हाल ही में ताउते तूफान में घर से बेघर हुए लोगों की मदद के लिए आठ ट्रक सिमेंट का पतरा भिजवाकर कल्याण के सांसद डा.श्रीकांत शिंदे काफी राहत पहुंचाई थी। शिंदे पेशे से डाक्टर हैं और देश के सबसे युवा सांसदों में शुमार हैं। कुछ दिन पहले उन्हें खेतों में किसानी करते देखा गया था अब एम्बुलेंस को लेकर वे सुर्खियों में हैं।