
गांधारी पुल बना बाइक चालकों के लिए जानलेवा…
दो हादसों में एक महिला की मौत एक हुआ घायल..
एसएन दुबे
कल्याण- न्यू नाशिक-पडघा हायवे पर गांधारी पुल के उपर एक गड़ढा इन दिनों जानलेवा बना हुआ है। बताया जाता है कि पिछले शनिवार को एक हादसा हुआ था जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई। गांधारी पुल पर बना एक फिट का यह गड़ढा मोटरसायकिल सवार चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बताया जाता है कि रात के समय अंधेरे में अक्सर दो-चाकी सवार चालक गिरते रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां काफी दिनों से गड़ढा बना हुआ है लेकिन पीडब्लूडी प्रशासन कुंभकर्णीय नींद में सोया हुआ है। पुल पर रोड़ लाइट नहीं होने की वजह से अंधेरे में गड़ढा दिखाई नहीं देता है, इसीलिए बाइक सवार गिर जाते हैं और दुर्घटना में उनका हाथ-पांव टूट जाता है। बताया जाता है कि एक सप्ताह में दो दुर्घटनाएं हुई है जिसमें एक महिला की मौत हुई है और एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हुआ है। इस बारे में जब स्थानीय सांसद कपिल पाटील को सूचना मिली तो उन्होंने फौरन पीडब्लूडी के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। पाटील ने कहा कि अधिकारियों ने दो दिन के अंदर खड्ढ़ा भरने का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि क्या दो दिन के भीतर पीडब्लूडी के अधिकारी इस खड्ढ़े को भरते हैं या इसी तरह लोग गड़ढे में गिरकर दुर्घटना के शिकार होते रहेंगे?