
दीपावली पर खर्च के लिए पैसे मांग रही पत्नी को केरोसिन डालकर जलाया
पुणे : परवेज शेख
(Pune) में एक शख्स द्वारा दिवाली (Diwali) खर्च के लिए पैसे मांग रही पत्नी को केरोसिन डालकर जलाने (Burnt) का मामला सामने आया है। बतौर पुलिस, वह 65-70% जल चुकी महिला को लेकर अस्पताल पहुंचा जहां घटना का खुलासा होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों अक्सर घर खर्च के लिए पैसों को लेकर झगड़ा करते हैं। आकाश संजय खोमने के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी 28 साल की अपनी पत्नी प्रतिभा खोमने और तुजे कॉलोनी में अपने तीन साल के बेटे मंजरी बुद्रुख के साथ रहते हैं।
पीड़िता द्वारा सोमवार रात को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार दोनों के बीच में दीवाली के पैसे मांगने को लेकर लड़ाई हो रही थी।
इस बीचे आरोपी ने उसे मिट्टी के तेल में भिगो दिया और माचिस की तीली से आग लगा दी। यह घटना सोमवार रात 11.30 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। कस्बा पेठ के सूर्या अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से घटना के बारे में जानने के बाद पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। शिकायत के अनुसार, दोनों अक्सर आरोपी के बारे में लड़ते थे कि वह उसे घर का खर्च चलाने के लिए पैसे नहीं देता था।