
रासरंग गरबा में सिनेजगत के कलाकारों ने दिखाया जलवा
“डोंबिवली रासरंग 2022” का प्रचंड प्रतिसाद
सांसद शिंदे ने भी लिया डांडिया का लुत्फ
एसएन दुबे
कल्याण– डोंबिवली की सबसे मशहूर गरबा “डोंबिवली रासरंग 2022” को प्रचंड प्रतिसाद मिल रहा है और लोग डांडिया का खूब आनंद ले रहे हैं। नवरात्र के चौथे दिन हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता मुरली शर्मा और मराठी अभिनेत्री अश्विनी कालसेकर भी समारोह में पहुंचे और लोगों का उत्साह बढ़ाया। अभिनेता मुरली शर्मा और अभिनेत्री अश्विनी कालसेकर के स्टेज पर आते ही लोग थिरकने लगे। कल्याण के सांसद डा.श्रीकांत शिंदे ने दोनों कलाकारों का स्वागत किया और “डोंबिवली रासरंग 2022” में शिरकत करने के लिए कलाकारों का आभार व्यक्त किया। बतादें कि उक्त डांडिया का आयोजन सांसद डा.श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन की ओर से किया गया है। सिनेजगत के कलाकारों के साथ मंच पर कल्याण के सांसद डा.श्रीकांत शिंदे ने भी डांडिया का लुत्फ उठाया। इतना ही नहीं शिंदे ने ढ़ोल-नगाड़ा बजाकर उसका भी आनंद लिया। समारोह में हजारो गरबा प्रेमी मौजूद थे जिन्होंने डांडिया का आनंद लिया।