सलमान खान के घर मुंबई क्राइम ब्रांच की दबिश

सलमान खान के घर मुंबई क्राइम ब्रांच की दबिश

लारेंस बिश्नोई द्वारा जन से मारने की धमकी का मामला, जल्द ही मुंबई पुलिस पंजाब होगी रवाना

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को कुछ महीने पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी। अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पूछताछ करने के लिए पहुंची।

सलमान के घर जाने को लेकर मुंबई पुलिस का कहना है कि ये उनकी रूटीन प्रोसेस का एक हिस्सा है। हालांकि सलमान खान की रेकी के मामले में मुंबई पुलिस की एक टीम जल्द ही पंजाब रवाना होने वाली है। दरअसल सिद्धू मूसेवाला हत्या कांड की जांच कर रही पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने यह कबूल किया है कि वो सलमान खान की रेकी करने मुंबई गए थे। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो लॉरेंस बिश्नोई गंग से जुड़े हैं और उसके लिए ही काम करते हैं।

3 महीने पहले सलमान खान के पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के बाद एक अज्ञात लेटर मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस लेटर के जरिए कहा गया था कि सलीम, सलमान बहुत जल्द आपका भी मूसेवाला होगा। इसके बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा पुलिस थाने में इस संबंध में केस दर्ज कराया था।

लॉरेंस गैंग ने सलमान को धमकी देने के बाद उनके वकील हस्तीमल सारस्वत को भी धमकी दी थी। उन्होंने धमकी देते हुए खत में लिखा दुश्मन का दोस्त दुश्मन ही होता है। हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। तुम्हारे परिवार को भी नहीं। जल्द ही तुम्हारा भी वही हाल होगा जो सिद्धू मूसेवाला का हुआ था।

लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान को मारने के लिए 4 बार प्लानिंग कर चुका है। इसके लिए उसने राइफल तक खरीदी थी। लॉरेंस ने शूटर संपत नेहरा को 2018 में सलमान को मारने के लिए मुंबई भेजा था। संपत के पास पिस्टल थी। हालांकि, सलमान पिस्टल की रेंज से काफी दूर थे। ऐसे में वो उन्हें मार नहीं पाया। इसके बाद उसने ज्यादा रेंज वाली एक राइफल खरीदी। संपत फिर सलमान को मारने आया। लेकिन वो उन्हें मारने से पहले ही पकड़ लिया गया। इसके बाद लॉरेंस ने 2 बार और सलमान खान को मारने का प्रयास किया, लेकिन उसे सलमान को मारने का मौका नहीं मिल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस महानगर न्यूज़पेपर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 7400225100,8976727100
%d bloggers like this: