शिवसेना की राह पर कांग्रेस, महाराष्ट्र में गहराया सियासी संकट 

शिवसेना की राह पर कांग्रेस, महाराष्ट्र में गहराया सियासी संकट 

कांग्रेस के 2 पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत लगभग 10 विधायक हो सकते हैं शिंदे गुट में शामिल, दोनों पूर्व मुख्यमंत्री जल्द के सकते हैं कैबिनेट मंत्री पद की सपथ

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – दो महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी महाराष्ट्र का सियासी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शिवसेना विरुद्ध शिवसेना मामला अभी भी सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक खंडपीठ में चलाया जा रहा है। अब शायद शिंदे सरकार यह अच्छी तरह समझ चुकी है कि न सिर्फ शिवसेना की निशानी धनुष बाण उनके हाथ से निकल जाएगा बल्कि 16 बागी विधायको की सदस्यता भी खतरे में है। यदि ऐसा होता है तो यह शिंदे सरकार के लिए बहुत बड़ा सियासी संकट निर्माण कर देगा। इस लिए अब शिवसेना के बाद भाजपा और शिंदे गुट महाराष्ट्र में कांग्रेस के खेमें में सेंध लगाने का काम कर रही है। एकनाथ शिंदे संकट में फंसी अपनी सरकार को मजबूत करने के लिए एकनाथ शिंदे महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक अक्टूबर में होने जा रहे शिंदे कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्री शिंदे सरकार में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

सियासी गलियारों में इन चर्चाओं को और ज्यादा मजबूती तब मिली, जब अशोक चव्हाण और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच गुरुवार को 20-25 मिनट एक सीक्रेट मीटिंग हुई। हालांकि मीटिंग के बाद चव्हाण ने कहा कि उनकी यह मुलाकात राजनीतिक नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के 7-10 विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। जून में हुए विधानपरिषद् चुनावों में कांग्रेस के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जबकि जुलाई में फ्लोर टेस्ट के दौरान 10 विधायक गायब रहे थे। मौजूदा समय में महाराष्ट्र में कांग्रेस के कुल 44 विधायक हैं।

इधर, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ बागी रुख अपनाए हुए हैं। पृथ्वीराज चव्हाण के भी जल्द ही पार्टी छोड़ने की अटकलें हैं। वे कांग्रेस के G-23 के सदस्य रहे हैं और पिछले दिनों दिल्ली में गुलाम नबी आजाद से मिल चुके हैं।

शिंदे गुट के 16 विधायकों की सदस्यता रद्द करने का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। संवैधानिक बेंच में इसकी सुनवाई होनी है। चुनाव आयोग से शिवसेना सिंबल पर भी फैसला आना बाकी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4-5 सितंबर को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुंबई महानगर पालिका चुनाव के लिए राज ठाकरे और भाजपा के बीच गठबंधन का ऐलान हो सकता है।

भाजपा नेता और वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने शुक्रवार को बताया कि राज्य मंत्रिमंडल में 23 और मंत्रियों के शपथ लेने की संभावनाएं हैं। सदन में कुल सदस्यों की संख्या का 15 प्रतिशत मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस हिसाब से राज्य में कुल 43 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान में शिंदे कैबिनेट में सीएम और डिप्टी सीएम समेत केवल 20 मंत्री हैं।

महाराष्ट्र में 20 जून को पहली बार एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 20 विधायक बागी होकर सूरत और फिर गुवाहाटी चले गए। धीरे-धीरे इन विधायकों की संख्या बढ़ती गई और 39 पर पहुंच गई, जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया। 30 जून को भाजपा के सहयोग से शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

वर्तमान में 5 याचिकाओं के साथ शिवसेना का विवाद सुप्रीम कोर्ट में है। 23 अगस्त को कोर्ट ने इसे संवैधानिक बेंच में ट्रांसफर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस महानगर न्यूज़पेपर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 7400225100,8976727100
%d bloggers like this: