मनसे उपविभाग प्रमुख की गुंडई, गणपति पंडाल के मामूली विवाद पर महिला को पीटा

मनसे उपविभाग प्रमुख की गुंडई, गणपति पंडाल के मामूली विवाद पर महिला को पीटा

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

मुंबई – मुंबई के मुंबादेवी इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां मनसे के एक पदाधिकारी ने गणपति मंडप बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद पर एक महिला की पिटाई कर दी। यह वाकया बयान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पिटाई मामले के चलते मनसे पदाधिकारी की जमकर आलोचना भी हो रही है। मनसे के इस पदाधिकारी का नाम विनोद अरगीले बताया जा रहा है जो है मनसे का उप विभाग प्रमुख है।

मनसे कार्यकर्ताओं ने एक जगह गणपति पंडाल लगाया था। वहां मेडिकल दुकान के सामने बैनर और होर्डिंग लगाने के लिए बांस लगाया गया था। इसका पीड़ित महिला ने विरोध किया। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि इस विरोध को लेकर दोनों के बीच बहस हुई इसके बाद मारपीट की गई। इस मामले में महिला ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने बताया कि पुलिस कह रही है कि गणेशोत्सव के बाद आरोपी को थाने बुलाया जाएगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस महानगर न्यूज़पेपर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 7400225100,8976727100
%d bloggers like this: