
शिवसेना में हुई फूट को लेकर संगठनात्मक दृश्य दिखाने पर मचा बवाल
59 साल पुराने विजय तरुण मित्र मंडल पर पुलिस ने की कार्रवाई
मंडल प्रमुख बंड्या सालवी ने कहा यह हिटलरशाही है हम इसकी निंदा करते हैं
एसएन दुबे
कल्याण– कल्याण में 59 साल पुराने गणेश मंडल ‘विजय तरुण मित्र मंडल’ पर पुलिसिया कार्रवाई किए जाने से ठाकरे गुट में खलबली मची हुई है। इस मंडल के मुखिया शिवसेना के महानगर प्रमुख विजय सालवी हैं जिन्हें बंड्या सालवी के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि मंडल द्वारा शिवसेना में हुई फूट को लेकर संगठनात्मक दृश्य दर्शाया गया था जिसको लेकर पुलिसिया कार्रवाई हुई है। पुलिस ने संगठनात्मक दृश्य पर आपत्ति जताते हुए बुधवार तड़के मंडल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सामग्री जप्त कर लिया है। बतादें कि विजय तरुण मित्र मंडल कल्याण का 59 साल पुराना गणेश मंडल है। हर साल मंडल की ओर से नवीनतम दृश्य दर्शाया जाता है। इस वर्ष शिवसेना में हुई फूट को लेकर संगठनात्मक दृश्य दर्शाया गया था जिसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिसिया कार्रवाई को लेकर विजय तरुण मित्र मंडल के ट्रस्टी विजय उर्फ बंड्या सालवी ने कहा कि यह हिटलरशाही है। हम इसकी निंदा करते हैं। मंडल की ओर से ऐसा कुछ भी विवादास्पद दृश्य नहीं दर्शाया गया था जिसपर टिप्पणी किया जा सके।