
दक्षिण अफ्रीका की कॉम्रेड मैराथन में कल्याण रनर्स ग्रुप का जलवा
तीन स्पर्धकों ने पूर्ण किया 90 किलोमीटर का मैराथन
प्रतियोगियों की प्रशंसा कर कल्याणकरों ने दी बधाई
एसएन दुबे
कल्याण- दक्षिण अफ्रीका के कॉम्रेड मैराथन में कल्याण रनर्स ग्रुप के तीन स्पर्धकों ने दौड़ लगाकर सफलता पूर्वक मैराथन पूरा किया। प्रतियोगियों में डा.मिलिंद ढाले, दिलीप घाडगे और बिंदेश सिंह शामिल थे। यह प्रतियोगिता रविवार 28 अगस्त 2022 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन एवं जोहान्सबर्ग सिटी में संपन्न हुई। जिसमें कल्याण रनर्स ग्रुप के माध्यम से तीन स्पर्धकों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में डा.मिलिंद ढाले, दिलीप घाडगे और बिंदेश सिंह का नाम शामिल है जिन्होंने 90 किलोमीटर का कॉम्रेड मैराथन सफलता पूर्वक पूर्ण कर देश का नाम रोशन किया है। प्रशिक्षक समीर पाटील ने कहा कि प्रतियोगियों ने सफलता पूर्वक मैराथन पूर्ण कर ना सिर्फ कल्याण-डोंबिवली और महाराष्ट्र बल्कि पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया है। समीर पाटिल ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के कॉम्रेड मैराथन को 100 साल पूर्ण हो चुके हैं और इस मैराथन में विश्व के 15 हजार प्रतियोगियों ने भाग लिया था। 90 किलोमीटर की कॉम्रेड मैराथन सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए प्रशिक्षक समीर पाटिल सहित शहर के तमाम समाजसेवी संगठनों ने प्रशंसा करते हुए स्पर्धकों को बधाई दी है।