
मुंब्रा के कौसा शहर में गर्भवती महिला की गला रेतकर हत्या
हत्या का आरोपी प्रेमी अल्तमस गिरफ्तार, 2 वर्षों से लीव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों
योगेश पाण्डेय – संवाददाता
ठाणे – ठाणे के मुंब्रा स्थित कौसा शहर क्षेत्र में शनिवार को एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त हत्या के मामले में मृतक महिला के प्रेमी अल्तमस दलवी 24 को मुंब्रा पुलिस ने गिरफ्तार कार लिया है।
मुंब्रा के कौसा इलाके में शनिवार शाम स्थानीय निवासियों को एक 22 वर्षीय लड़की का गला कटा हुआ शव मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत मुंब्रा पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें सूचना मिली कि शव उसी इलाके में रहने वाली एक युवती का है।
मृतक महिला के परिचितों के बारे में पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि वह अल्तमश दलवी (24) के साथ पिछले दो साल से लीव इन रिलेशनशिप में थी। उसके बाद पुलिस ने अपने खबरियों का जाल बिछाकर अल्तमश की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि अल्तमस ठाणे रेलवे स्टेशन पर देखा गया है जो भागने की योजना बना रहा है, पुलिस की टीम ने उसे ठाणे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उससे गहन पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक महिला गर्भवती थी और पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।