
मनपा आयुक्त के हाथों नागरिक सुविधा केंद्र में “राष्ट्रध्वज बिक्री केंद्र” का उदघाटन
राशनिंग दुकानों के माध्यम से हर घर तिरंगा पहुंचाने का अभियान
एसएन दुबे
कल्याण– बुधवार को कल्याण मनपा मुख्यालय के नागरिक सुविधा केंद्र में “राष्ट्रध्वज बिक्री केंद्र” का उदघाटन कर मनपा आयुक्त डा.भाऊसाहब दांगडे ने घर-घर तिरंगा अभियान का सुरुआत किया। इस मौके पर आयुक्त के अलावा उपआयुक्त सुधाकर जगताप, परिमंडल 1 के उपायुक्त धैर्यशील जाधव, उपआयुक्त अर्चना दिवे, वंदना गुलवे, पल्लवी भागवत एवं अतुल पाटील सहित केडीएमसी के तमाम कर्मचारी तथा अधिकारी मौजूद थे। उदघाटन के उपरांत मनपा आयुक्त डा.भाऊसाहब दांगडे ने कहा कि घर-घर तिरंगा अभियान का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शासन की ओर से महापालिका को 2 लाख तिरंगा प्राप्त हुआ है जिसमें 1 लाख तत्काल उपलब्ध होने की संभावना है। केडीएमसी प्रशासन तिरंगे की कीमत महज 9 रुपए रखा है जिसे नागरिक सुविधा केंद्र के अलावा प्रत्येक वार्ड में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा महापालिका प्रशासन ने राशनिंग दुकानों के माध्यम से भी घर-घर तिरंगा पहुचाने का निर्णय लिया है, ताकि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया जा सके।