2 अक्टूबर से कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ों अभियान

2 अक्टूबर से कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ों अभियान

राहुल गांधी का 16 दिन का महाराष्ट्र दौरा, 7 लोकसभा और 15 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा एवं 10 जनसभाएं करेंगे 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई : महात्मा गांधी की जयंती निमित्त अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की ओर से राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो अभियान चलाया जाएगा।  इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में 16 दिवसीय पदयात्रा करेंगे और जनसभाओं के माध्यम से जनता से संवाद साधेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उदयपुर चिंतन शिविर में धर्म में दरार पैदा करने और सामाजिक समरसता को भंग करने की भाजपा की राजनीति का जवाब देने के लिए गांधी जयंती से यानी 2 अक्टूबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसे फिलहाल प्रदेश कांग्रेस की ओर से तैयार किया जा रहा है। इस अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं और महाराष्ट्र में समन्वय की जिम्मेदारी पूर्व राजस्व मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात को सौंपी गई है। इस चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी 16 दिन महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी सात लोकसभा क्षेत्रों और 15 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा करेंगे और इसके जरिए वह सीधे लोगों से बातचीत करेंगे। साथ ही उनकी जनसभा 10 शहरों में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस महानगर न्यूज़पेपर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 7400225100,8976727100
%d bloggers like this: