
सांसद सुप्रिया सुले के जन्म दिन जन्मी बच्चियों के स्वागत में कार्यक्रम
भिवंडी – भिवंडी शहरजिल्हा अध्यक्ष शोएब गुड्डु के मार्गदर्शन तथा महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले के नेऋत्व में इंदिरा गांधी उपजिल्हा अस्पताल में इस दिन जन्म लेने वाली कन्याओं का स्वगात कार्यक्रम का आयोजन करके विविध उपहार वितरण किया गया।
गौरतलब हो कि महिला विभागीय अध्यक्ष ऋताताई आव्हाड, भिवंडी महिला निरिक्षक मायाताई कटारिया के दिशानिर्देश में उपजिल्हा रुग्णालय में पैदा होने वाली नवजात बच्चीयों के स्वागत के लिए गादी, झबला, मच्छरदानी, साबुन, तेल व बच्चीयों की माता के लिए भारी संख्या में साडी का वितरण किया गया। इस अवसर पर रुग्णालय में उपस्थित सिस्टर इंचार्ज रेखा बिचकर, सईदा मेमन, रचना पाटिल तथा ज्योती गोळे ने महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले के कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया तथा सुप्रियाताई सूले की लंबी उम्र तथा स्वास्थ के लिए भगवान से कामना किया। इस अवसर पर महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले के साथ शहर जिल्हा महासचिव मो आसिफ खान, मनपा संघटना अध्यक्ष तिरुमलेश अन्ना, महिला उपाध्यक्ष सुलभा, कांता केणे, बबलु भाई व सरवर अंसारी विशेष रुप से उपस्थित थे।