
प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, आनंद मोरे बने एक साल के लिए पुनः अध्यक्ष..
आरक्षित भूखंड के लिए हर संभव प्रयास..
एसएन दुबे
कल्याण- प्रेस क्लब कल्याण का वार्षिक सर्वसाधारण सभा बुधवार 21 जुलाई को कल्याण के राजा होटल में सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रेस क्लब के तमाम सदस्य मौजूद थे। सर्वसाधारण सभा में प्रेस क्लब के नए कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें पुनः एक साल के लिए अध्यक्ष पद पर आनंद मोरे को चुना गया। सचिव पद पर विष्णु कुमार चौधरी, खजिनदार एसएन दुबे एवं प्रमुख सलाहकार के रूप में ज्येष्ठ पत्रकार रमेश दुधालकर और नवीन भानुशाली का चयन किया गया। उपाध्यक्ष पद पर अशोक वर्मा के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रवि चौधरी,दत्तात्रय बाठे, प्रवीण आंब्रे और अतुल फड़के को चुना गया। बैठक में प्रेस क्लब के उन्नति सहित तमाम विषयों पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने अपना-अपना सुझाव रखते हुए पत्रकारों के लिए आरक्षित भूखंड पर जोर दिया। संस्था के सलाहकार नवीन भानुशाली ने आरक्षित भूखंड के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही। खजिनदार एसएन दुबे की सुझाव पर ब्लैक फंगस नामक बीमारी से जूझ रहे एक साथी पत्रकार को फौरन आर्थिक मदद पहुंचाने का निर्णय लिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष आनंद मोरे ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमे मिलजुल कर काम करना है और पत्रकारों की उन्नति के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा। प्रेस क्लब के सचिव विष्णु कुमार चौधरी ने नवनियुक्त सदस्यों को बढ़ाई देते हुए सभी का आभार प्रकट किया।