
बाहरी जिले के राजपार्क इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक को चाकू मार दिया
नई दिल्ली, 28 सितम्बर (हि.स.)। बाहरी जिले के राजपार्क इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक को चाकू मार दिया।उसके बाद बदमाश पीड़ित से हजारों की नकदी व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गये। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान विनोद (24) के रूप में हुई है।राजपार्क थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 394/397/34 के तहत केस दर्ज कर एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार विनोद परिवार के साथ सुल्तानपुरी में रहता है।विनोद डीएमआरसी में काम करता है। पुलिस को दिए बयान में विनोद ने बताया कि सुबह 6 बजे नांगलोई मेट्रो जाने के लिए घर से निकला। वह राजपार्क फाटक के पास पहुंचा ही था, तभी उसे दो लड़कों ने पकड़ लिया और लूटपाट करनेकर दिया। चाकू विनोद के सिर में लगा। चाकू लगते ही विनोद जमीन पर गिर गया। लुटेरे दोनों मोबाइल फोन व करीब पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गये। इधर राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विनोद को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर केस दर्ज किया।