विधायक के फर्जी दस्तखत वाले लेटरहेड से करोड़ों के गबन की कोशिश। जिला नियोजन समिती ने दर्ज कराई शिकायत, जाँच में जुटी पुलिस 

विधायक के फर्जी दस्तखत वाले लेटरहेड से करोड़ों के गबन की कोशिश। जिला नियोजन समिती ने दर्ज कराई शिकायत, जाँच में जुटी पुलिस 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – राज्य के नगर जिले के विधायक राम शिंदे के लेटरहेड पर फर्जी दस्तखत कर जिला योजना समिति से विकास निधि चोरी करने की कोशिश का चौकाने वाला मामला सामने आया है। इस संबंध में एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में अज्ञात वअपराधी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामला 55 वर्षीय बांद्रा निवासी मनोज कमलाकर भाटनकर की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

शिकायत के मुताबिक राम शिंदे के स्थानीय विकास कार्यक्रम 2022-23 के तहत विकास निधि के 3 पत्र भेजे गए थे। इस पत्र की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये थी। शिंदे के लेटरहेड का उपयोग कर उनके जाली हस्ताक्षर किए गए थे। जैसे ही ये पत्र मंजूरी के लिए मुंबई की जिला योजना समिति को सौंपे गए, वहां के अधिकारियों को संदेह हो गया। जैसे ही शिंदे को इस बात का पता चला तो वह भी हैरान रह गए। अंत में यह कन्फर्म करने के बाद कि किसी जलसाज ने विकास निधि को हड़पने के लिए ऐसा किया है, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में एमआरए मार्ग पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस पत्र भेजने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon
%d bloggers like this: