राकांपा छोड़ शिंदे गुट में शामिल हुए पूर्व पार्षद जितेन्द्र पाटिल पर हमला, और जान से मारने की धमकी

राकांपा छोड़ शिंदे गुट में शामिल हुए पूर्व पार्षद जितेन्द्र पाटिल पर हमला, और जान से मारने की धमकी

कलवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

ठाणे : कुछ महीने पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छोड़कर शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हुए कलवा इलाके के पूर्व पार्षद जितेंद्र पाटिल पर हमले की कोशिश की गई है। हमलावरों ने शिवसेना की तख्तियां भी फाड़ दीं। कलवा पुलिस ने तन्मय गाडे, कृष्णा कनौजिया सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि हमले के पीछे किसी तरह की राजनीतिक रंजिश नहीं है।

जितेंद्र पाटिल कलवा के विटावा इलाके से राकांपा की सीट पर चुनाव जीतते रहे हैं। उन्हें राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड़ के करीबी सहयोगी के रूप में जाना जाता रहा है। उन्होंने कुछ महीने पहले राकांपा छोड़ दी और शिवसेना शिंदे समूह में शामिल हो गए। शुक्रवार की सुबह पांच बजे वह घर पर ही थे तभी तन्मय और कृष्णा सहित पांच व्यक्ति जो उस समय इलाके में रहते हैं, एक दोपहिया वाहन पर उनके आवास के पास आए और इसके बाद वह पाटिल को गाली देने लगे। जब पाटिल घर के बाहर निकले तो तन्मय, कृष्णा और उनके साथियों ने पाटिल पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, इसके चलते उनके घर के शीशे टूट गए। इस बीच तन्मय ने पाटिल को जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने शिवसेना पार्टी की तख्ती भी फाड़ डाली। पाटिल द्वारा सोमवार को दी गई शिकायत के आधार पर कलवा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon
%d bloggers like this: